रामगढ़, अगस्त 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला प्रशासन एवं मीडिया के बीच आपसी सौहार्द, समन्वय एवं स्वस्थ खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मैच में जिला प्रशासन एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिला प्रशासन एकादश की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया एकादश की टीम ने भी जीत के लिए प्रयास किया, लेकिन निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 80 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मैत्री क्रिकेट मैच में जीता नागरिक एकादश...