रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमिटी, मेन रोड, रामगढ़ की ओर से आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूजा पंडाल निर्माण का विधिवत भूमि पूजन रविवार को किया गया। मंदिर के पुजारी संजय गुरु ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। इस अवसर पर कमेटी के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। भूमि पूजन के साथ ही दुर्गा पूजा की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा, पूजा-अर्चना, पंडाल की सजावट, विद्युत सज्जा, सुरक्षा और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी की जा रही है। पूजा के दौरान मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। यह भी पढ़ें- Palamu News: चार धाम मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर बनाई गई रूपरेखा विजयादशम...