Ramgarh News: मृतक के आश्रित को साढ़े पांच लाख मुआवजा, पत्नी को नौकरी पर बनी सहमति
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- मुआवजे और नौकरी पर बनी सहमति Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल प्लांट में कार्य के दौरान मजदूर इरफान अली की मौत के बाद शनिवार को बिरसा मुंडा भवन पीवीयूएनएल में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने की। वार्ता में मृतक के आश्रित को 5.50 लाख रुपये मुआवजा देने और उनकी पत्नी को पीवीयूएनएल में नौकरी उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। साथ ही मृतक के परिवार को ईपीएफओ फॉर्म-20 और फॉर्म-51एफ के तहत 2.50 लाख रुपये की सहायता, बीमा राशि सहित अन्य देय लाभ दिलाने पर भी सहमति बनी। अंतिम संस्कार के लिए तत्काल 15 हजार रुपये नकद दिए गए। बताया जाता है कि भुरकुंडा निवासी इरफान अली शुक्रवार को पीवीयूएनएल प्लांट में काम करने के दौरान अचानक बीमार पड़ गए थे। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.