रामगढ़, अक्टूबर 25 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि मांडूडीह पंचायत के सिमरा गांव में आयोजित चौथे सिद्धू-कान्हू फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में मुर्मू ब्रदर्स कांशीखाप ने कसियाडीह एफसी चरही को एक गोल से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व विधायक समेत अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। विधायक ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देती हैं। यह भी पढ़ें- Gridih News: बेरहाबाद में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट में चतरो ने कारोडीह को ...