रामगढ़, जुलाई 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि भगवान बिरसा मुंडा न्यू बस स्टैंड के मुख्य निकासी द्वार पर हाई मास्क लाइट लगाए जाने के बाद आजसू मजदूर यूनियन ने छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। यूनियन के अध्यक्ष नीरज मंडल ने कहा कि इस पहल से बस स्टैंड परिसर में रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने के साथ यात्रियों, बस एजेंटों, सहायक एजेंटों, ठेला, खोमचा और गुमटी संचालकों को काफी सुविधा मिलेगी। शनिवार को बस स्टैंड परिसर में हाई मास्क लाइट का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर यूनियन पदाधिकारियों, बस एजेंटों सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में लाइट का स्विच ऑन किया गया। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: नरायनपुर दुर्गा मंदिर परिसर में लगी हाईमास्ट लाइट मिठाइयां बांटकर खुशी का इजह...