Ramgarh News: मुखिया ने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया
रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी पंचायत के मुखिया लखनलाल महतो ने रविवार को पंचायत के गिद्दी सी में दो आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण को लेकर भूमिपूजन किया। मुखिया ने पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 6 और आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 7 के भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इसके बाद मुखिया लाखनलाल महतो ने कहा दोनो आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को भवन के आभाव में पठन पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इस भवन के निर्माण होने से इसमें पढ़ने वाले छोटे बच्चों को सहुलियत होगी। भूमिपूजन के मौके पर मुखिया के अलावे गुलाबचंद्र प्रसाद, जन्मेजय सिंह, श्रीनाथ महतो, आंगनबाड़ी सेविका उषा देवी, शीला देवी, राजेश महतो, संदीप महतो, अनवर अली आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: टनकुप्पा के सिमरिया में बच्चों के सुनहरे भविष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.