Ramgarh News: मिनी रत्न सीसीएल की जलापूर्ति व्यवस्था पांच साल से बेपटरी
रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था पिछले करीब पांच वर्षों से लगातार चरमराई हुई है। कभी बिजली, कभी पाइप फटने और कभी पंप में खराबी के कारण सीसीएल कॉलोनियों में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। बार-बार सामने आ रही इन समस्याओं के बावजूद स्थायी समाधान नहीं होने से प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। सीसीएल को मिनी रत्न कंपनी का दर्जा प्राप्त है। ऐसे में कर्मियों और उनके परिवारों के लिए मूलभूत सुविधा मानी जाने वाली पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए संसाधनों और फंड की कमी को वजह नहीं माना जा सकता। कर्मियों का कहना है कि समय पर रखरखाव और व्यवस्था को दुरुस्त रखने की इच्छाशक्ति के अभाव में पूरे वर्ष किसी न किसी क्षेत्र में जलसंकट बना रहता है। जलापूर्ति की समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.