Ramgarh News: मिथिलेश सिंह के स्मृति दिवस पर श्रद्धांलजि सभा का आयोजन किया
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। भाकपा माले और बीसीकेयू ने शनिवार को गिद्दी में पार्टी के मजदूर नेता मिथिलेश कुमार सिंह की पहली स्मृति दिवस पर श्रद्धांलजि सभा का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता अशोक गुप्ता और संचालन सुंदरलाल बेदिया ने की। जबकि बतौर मुख्य अतिथि भाकपा माले के पोलित व्यूरो सदस्य हलधर महतो ने मिथिलेश सिंह के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पहले उनकी पत्नी, पुत्र, पुत्री और परिजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांलजि दिया। पूर्व विधायक विनोद सिंह ने भी मिथिलेश सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया। पार्टी के अन्य नेताओं ने भी बारी बारी से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान पार्टी के बिहार प्रदेश के पूर्व सचिव नंदकिशोर प्रसाद, किसान नेंता प्रेम सिंह और मजदूर नेता आरएन ठाकुर को श्रद्धांलजि दिया गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.