रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, झारखंड प्रदेश, रामगढ़ शाखा की ओर से शनिवार, को विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समिति की सदस्यों ने स्थानीय मिशन स्कूल, मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल और कस्तूरबा महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 45 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान समिति की बहनों ने शिक्षकों को तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें श्रीमद्भगवद्गीता, पेन और फोल्डर भेंट किए गए। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रत्येक शिक्षक को आम और नीम के पौधे भी प्रदान किए गए। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष रिद्धि जैन ने कहा, कि गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना मान नहीं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अबुआ अधिकार मंच ने शिक...