Ramgarh News: मारपीट और चोरी के आरोप में सात नामजद सहित अन्य पर प्राथमिकी
रामगढ़, जुलाई 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना में मारपीट, चोरी, तोड़फोड़ और धमकी के आरोप में जैयब, मुज्जू राय, सयुम राय, अयान, रेहान, सद्दाम सहित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरगड्डा बाजार मस्जिद के पीछे निवासी गुलजार राय के आवेदन के अनुसार आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उनकी पत्नी को जमीन पर पटक दिया। जिससे उन्हें चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पुत्री तथा अन्य पर बेलचा और धारदार हथियार से हमला किया गया। जिससे वे घायल हो गए। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने घर में रखे 50 हजार रुपये नकद, करीब 22 हजार रुपये मूल्य के सोने के कान के आभूषण चोरी कर लिए, घर में तोड़फोड़ की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.