Ramgarh News: मारंगमार्चा में अमित साहू ने परिजनों को दी खाद्य सामग्री, मुखिया बसंती देवी ने किया आर्थिक सहयोग
रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि बारलोंग में पिछले दिनों हुए सड़क दुर्घटना में मारंगमरचा गांव के छह लोगों की असामयिक मौत हो गई थी। मौत के बाद से मारंगमरचा गांव में मायूसी छाई हुई है। ज्ञान महिला समिति के संस्थापक विनोद जायसवाल के अथक प्रयास से दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई गई। समाजसेवी अमित साहू ने मारंगमरचा के छह मृतक के परिजनों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। हर परिवार को 6 पैकेट आटा और 6 पैकेट चावल दिया गया। वहीं मारंगमरचा मुखिया बसंती देवी ने हर पीड़ित परिवार को 5100 रुपये की आर्थिक मदद दी। यह पूरी मदद विनोद जायसवाल की अध्यक्षता में उनके परिजनों को सौंपी गई। मौके पर समाजसेवी अमित साहू ने कहा। भूख से कोई न टूटे, बस यही कोशिश है। वहीं मुखिया बसंती देवी ने कहा कि दुख की घड़ी में मैं पंचायत के हर परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.