रामगढ़, जुलाई 5 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि रजरप्पा थाना स्थित चितरपुर प्रखंड के मारंगमर्चा गांव में शनिवार शाम को सर्पदंश से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार पानो देवी, 80 वर्ष खेत में काम कर रही थी। इस बीच एक विषैला सांप ने महिला को काट लिया। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया। जहां वृद्धा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया। इस बीच रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही वृद्धा की मौत हो गयी। मृतक महिला अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गयी है। इनके निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। यह भी पढ़ें- जादोपुर में खेत में घास काटने गई महिला की सांप के काटने से हुई मौत उधर, रविवार को भैरवी नदी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। वृद्धा की मौत से राकेश रजवार, श...