रामगढ़, अगस्त 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Simdega News: बालू की किल्लत से निर्माण कार्य प्रभावित, कीमतों ने छुआ आसमान मानसून शुरू होते ही जिले में बालू की उपलब्धता का संकट गहराने लगा है। आपूर्ति प्रभावित होने से पिछले एक महीने में बालू की कीमत में प्रति 100 सीएफटी करीब दो हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में प्लास्टर में इस्तेमाल होने वाला बालू प्रति ट्रैक्टर सात हजार रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ढलाई में उपयोग होने वाला करीब 100 सीएफटी बालू छह हजार रुपये तक में मिल रहा है। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के अनुसार मानसून में बालू का उठाव और परिवहन प्रभावित होने से बाजार में नियमित आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिले के 12 सरकारी स्टॉकिस्टों के पास भी बालू का स्टॉक खत्म होने की बात सामने आ रही है। इसके कारण ज...