Ramgarh News: माता वैष्णो देवी मंदिर में सजी माता की चौकी, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- माता की चौकी में भजनों से भक्तिमय हुआ मंदिर Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शनिवार, को शारदीय नवरात्र के अवसर पर पंजाबी हिंदू बिरादरी और माता वैष्णो देवी मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में झूमते नजर आए। माता की चौकी का शुभारंभ श्री श्याम मंडल रामगढ़ के भजन गायक ध्रुव सिंह ने गणेश वंदना के साथ किया। इसके बाद मंडली के प्रसिद्ध भजन गायक कमल बगड़िया ने प्यारा सजा है तेरा दरबार भवानी, दे दो थोड़ा प्यार मैया, तेरा क्या घट जाएगा, यह बालक भी तर जाएगा और मां शेरावाली की ज्योत जली है जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु झूमने लगे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.