Ramgarh News: माता वैष्णो देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन, नौ कन्याओं का पूजन; आज होगा भंडारा
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है। नवरात्र के महाअष्टमी पर्व पर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन और कन्या पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के कारण मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा और माता के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रविवार को मंदिर के पुजारी पंडित लीलाधर शर्मा के मार्गदर्शन में मुख्य यजमान मोहित धमीजा और उनकी पत्नी चांदनी धमीजा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: वैष्णो देवी मंदिर में गरबा गीत के साथ डांडिया की धूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.