रामगढ़, अक्टूबर 16 -- तोपा परियोजना में दुर्गापूजा का उत्साह Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां दुर्गा के पट खुलते ही तोपा परियोजना का पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। माता के दर्शन के लिए पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मां दुर्गा के जयकारे से पूरा कोयलांचल गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। यहां बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल कुजू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिन्हा व तोपा परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया। इसके बाद पट खुलने के साथ ही पूजा पंडाल में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।  देर शाम तक भक्तों की आवाजाही बनी रही। महिला, पुरुष और बच्चों में माता के दर्शन को लेकर ख...