रामगढ़, नवम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि सीपीआई(एम) रामगढ़ जिला कमेटी और अरगड्डा शाखा की संयुक्त आपातकालीन बैठक रविवार, को अरगड्डा स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यवाहक सचिव किरण कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के जिला कमेटी सदस्य राजू विश्वकर्मा पर 25 नवंबर को अरगड्डा रोलर चौक के पास दिनदहाड़े हुए जानलेवा हमले और मारपीट की कड़ी निंदा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा। इसमें पूर्व में दी गई शिकायत के आधार पर दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जाएगी।बैठक में किरण कुमार, राजू विश्वकर्मा, सुनील कुमार, दिगंबर रजक और करमचंद उरांव समेत अन्य साथी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...