Ramgarh News: मां स्कंदमाता की आराधना में लीन हुआ रामगढ़, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन गुरुवार, को रामगढ़ में भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिला। मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा कर माता के चरणों में शीश नवाया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली की कामना की। मंदिरों में गूंजते माता के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय नजर आया। नवरात्र को लेकर शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गई थी। झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मेन रोड स्थित मां विघ्ननेश्वरी देवी मंदिर, गोलपार के माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर, टायरमोड़ स्थित महामाया मायाटूंगरी देवी मंदिर, बजारी देवी मंदिर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.