Ramgarh News: मां सतबहिनी की वार्षिक पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भुरकुंडा थाना के पीछे स्थित मां सतबहिनी मंदिर में मां सतबहिनी की वार्षिक पूजा धूमधाम से हुई। मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के दौरान पूजा-अर्चना, हवन-पूजन और नव कन्या पूजन कराया गया। इसके बाद महाभंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के जय माता दी के जयकारों से गूंजता रहा।पूजा को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने मां सतबहिनी के दरबार में पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। कार्यक्रम में मंदिर ट्रस्ट के संस्थापक चमन लाल, अध्यक्ष प्रेमनाथ विश्वकर्मा, सचिव योगेंद्र पाठक, पूर्व जिप उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.