रामगढ़, अगस्त 10 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। मां मनसा मंदिर रशियन हॉस्टल के पीछे कन्नौदा गढा में मां मनसा की पूजा धूमधाम से मनाया जाने को लेकर सोमवार को पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श के साथ साथ कई निर्णय लिए गए। बताया गया कि इस वर्ष अधिवास 16 अगस्त को,17 अगस्त विधिवत रूप से पूजा अर्चना की जाएगी। बैठक में पूजा को सफल बनाने के लिए कमेटी का गठन किया गया। बैठक में रिंकू बोस, रीना बोस, विकी बोस, रवि बोस ,संतोष बोस, विक्की श्रीवास्तव, सागर गुप्ता, मनोज महादानी, सुमित दास, अखिल डे, चंदेश्वर चौधरी, अनीता, सीमा, मालती, राजू पासवान, सुमित मजूमदार, गौतम आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...