रामगढ़, अक्टूबर 16 -- नवरात्रि महोत्सव में विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुति Ramgarh News: केदला, निज प्रतिनिधि। डीएवी पब्लिक स्कूल केदला में शुक्रवार को नवरात्रि महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। सीसीए इंचार्ज सुधा कुमारी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नाट्य मंचन के माध्यम से मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की सुंदर और जीवंत झांकी प्रस्तुत की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का चित्रण करते हुए विद्यार्थियों ने भारतीय धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। इस दौरान ...