Ramgarh News: मां दुर्गा के नौ स्वरूपों में सजीं नन्हीं कन्याएं, कन्या पूजन से भक्तिमय हुआ विद्यालय
रामगढ़, अक्टूबर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ शहर के गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की नन्हीं छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का रूप धारण कर पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया। देवी के विभिन्न स्वरूपों में सजीं कन्याओं की मनमोहक छवि ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश बगड़िया, सचिव शंकर लाल अग्रवाल , प्रधानाचार्य श्रीप्रवीन सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने मां दुर्गा के स्वरूप में सजीं कन्याओं का पारंपरिक विधि-विधान के साथ पूजन किया। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्कूलों में डांडिया की धूम, सांस्कृतिक प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.