Ramgarh News: मां छिन्मस्तिका मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रामगढ़, जुलाई 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा स्थित सिद्धपीठ मां छिन्मस्तिका मंदिर में रविवार को अवकाश रहने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं का अहले सुबह से ही मां भगवती के दरबार में दर्शन के लिए आने का दौर शुरू हो गया, जो देर संध्या तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने दामोदर व भैरवी नदी के संगम स्थल पर स्नान किया। इसके बाद मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए हाथ में प्रसाद की थाली लेकर घंटों कतार में खड़े होकर अपने बारी का इंतजार करते रहे।बारी आने के बाद मां छिन्मस्तिका की पूजा कर आशीर्वाद मांगा और नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाया। इस दौरान मंदिर परिसर में सैकड़ों बकरों की बलि भी दी गई। भीड़ इतनी अधिक थी कि श्रद्धालुओं की कतार मुख्य मंदिर से होकर स्टैंड के ऊपर तक जा पहुंची थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.