रामगढ़, जुलाई 25 -- Ramgarh News: मांडू।निज प्रतिनिधि वाहन चालकों को प्रखंड स्तर पर ही ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को मांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में एक दिवसीय ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लगाया गया। परिवहन विभाग रामगढ़ की ओर से आयोजित शिविर में मांडू प्रखंड के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में वाहन चालक पहुंचे। शिविर में चालकों ने लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया की जानकारी लेने के साथ लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा का लाभ उठाया।जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का ने बताया कि शिविर में उन्हीं आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस की सुविधा दी जा रही है, जिन्होंने पूर्व में ऑनलाइन स्लॉट बुक कराया था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अभी तक स्लॉट बुक नहीं कराया है, वे ऑनलाइन स्लॉट बुक कर जिला परिवहन कार्यालय रामगढ़ म...