Ramgarh News: मांडू में योजनाओं की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
रामगढ़, जुलाई 28 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि निज प्रतिनिधिमांडू प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ रीना कुजूर की अध्यक्षता में विभागीय अधिकारियों व कर्मियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन करने और योजनाओं का लाभ समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जल जीवन मिशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, बाल विकास, स्वच्छता और निर्वाचन सहित अन्य विभागों की योजनाओं की समीक्षा हुई। मौके पर अर्जुन महली, विनीता सिंह, विजय कुमार, शेखर कुमार, राजकुमार साव समेत कई कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Dumka News: निबंधित मजदूरों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.