Ramgarh News: मांडू में ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू
रामगढ़, अगस्त 5 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। प्रखंड सभागार में बुधवार से ग्राम पंचायत सहजकर्ता दल के सदस्यों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रीना कुजूर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण के पहले दिन प्रखंड की नौ ग्राम पंचायतों के सहजकर्ता दल के सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण और उसके प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। बीडीओ रीना कुजूर ने कहा कि पंचायत विकास योजना तभी सफल होगी, जब उसमें ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो और गांव की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप योजनाएं तैयार की जाएं।उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और सहजकर्ताओं से योजनाओं को पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।प्रशिक्षक विकास कुमार नायक और हिमांशु निगम ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.