Ramgarh News: मांडू में अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
रामगढ़, अगस्त 11 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। मांडू थाना पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को हेसागढ़ा पंचायत के कांशीखाप के समीप एनएच-33 से गिट्टी लदे 18 चक्का ट्रेलर को जब्त किया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में लगे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान ट्रेलर पर लदे गिट्टी से संबंधित आवश्यक कागजात और वैध परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया। मामले की जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी गई है। साथ ही वाहन पर खनन नियमों के तहत नियमानुसार जुर्माना लगाने की अनुशंसा की गई है।पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन, खनिज के अवैध परिवहन और बिना वैध दस्तावेज के खनिज ढुलाई करने वाले वाहनों के खिलाफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.