Ramgarh News: मांडू के दुर्गा मंदिरों में मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार से भक्तिमय हुआ वातावरण
रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। कलश स्थापना के साथ रविवार को मांडू एवं आसपास के क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र का शुभारंभ हुआ। नवरात्र के प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, धूप-दीप और आरती से क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों का वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में शीश नवाकर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मांडू डीह स्थित श्रीश्री पड़ाव दुर्गा मंदिर में आचार्य निरंजन पांडेय एवं आशीष पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। वहीं, सार्वजनिक पूजा समिति मांडू चट्टी दुर्गा मंदिर में आचार्य पंकज शास्त्री तथा मांडू बस्ती दुर्गा मंदिर में आचार्य वीरेंद्र पांडेय एवं रविंद्र पांडेय ने वैदिक रीति से नवरात्र पूजन संपन्न कराया।इधर, यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.