Ramgarh News: महिला सुरक्षा को लेकर रामगढ़ पुलिस ने चलाया पैदल गश्ती अभियान
रामगढ़, नवम्बर 21 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं पर रोक लगाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस ने शनिवार को प्रहरी पहल के तहत विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्रों में पुलिस बल ने स्कूल-कॉलेजों के आसपास तथा संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर पैदल गश्ती की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी की। अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करना तथा असामाजिक तत्वों में पुलिस की मौजूदगी का संदेश देना है। रामगढ़ पुलिस ने प्रहरी पहल के तहत महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की गश्ती जारी रखने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.