रामगढ़, अक्टूबर 23 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में शुक्रवार को महिला वॉलीबॉल ट्रायल मैच का आयोजन किया गया। इसमें मेजबान रामगढ़ कॉलेज और केबी महिला महाविद्यालय, हजारीबाग की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। मैच में रामगढ़ कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए केबी महिला महाविद्यालय की टीम को 2-1 से पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता का उद्घाटन रामगढ़ कॉलेज के प्राचार्य प्रो बिमल कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान उन्होंने विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के कुलपति प्रो चंद्रभूषण शर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए पूरे उत्साह और मेहनत के साथ खेलने तथा खेल भावना और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में केबी महिला महाविद्यालय, हजारीबाग की टीम मैनेजर विशाल कुमार और राम...