Ramgarh News: महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़, अक्टूबर 17 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। कुज्जू थाना क्षेत्र के नईसराय नाला पार में शनिवार को महिला जोबा परवीन 32 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर कुज्जू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शाम करीब सात बजे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार घटना के समय महिला घर में अकेली थी। उसका 14 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से बाहर गए हुए थे। पति किसी काम से रांची गया हुआ था। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई इसका स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.