रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), रामगढ़ में गुरुवार को किसान महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर महिला किसानों की आय वृद्धि, पोषण सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में 60 से अधिक महिला किसानों ने भाग लिया। इस दौरान खेती को लाभकारी बनाने के साथ कृषि आधारित वैकल्पिक आजीविका अपनाने के उपाय बताए गए।मुख्य अतिथि मांडू की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शैलजा बाला ने कहा कि महिला किसानों की आर्थिक मजबूती से परिवार की पोषण स्थिति में सुधार के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। उन्होंने महिलाओं से घरों के आसपास पोषण वाटिका विकसित करने और कृषि व पोषण संबंधी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। केवीके प्रमुख डॉ. सुधांशु शेखर ने कहा कि महिला किसान कृषि व्यवस्था...