रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। बिजुलिया तालाब के पास घोंघा चुन रही महिला का झोला लेकर भाग रहे युवक को लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। उसके पास से झोले में रखे दो मोबाइल बरामद हुए। घटना 26 अक्टूबर की दोपहर की है। मामले में रामगढ़ थाना पुलिस ने कांकेबार निवासी लक्ष्मण कुमार 25 वर्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।प्राथमिकी के अनुसार पतरातू के बारीडीह निवासी गिलु देवी अपनी सहेली फुलेश्वरी देवी के साथ बिजुलिया तालाब के पास घोंघा चुन रही थीं। दोनों ने अपना झोला पास में रखा था। झोले में गिलु देवी का वीवो कंपनी का स्क्रीन टच मोबाइल और उनकी सहेली का जियो भारत कंपनी का कीपैड मोबाइल था। यह भी पढ़ें- Munger News: बिजली चोरी मामले में तीन पर केस इसी दौरान लक्ष्मण कुमार झोला लेकर भागने लगा। गिलु देवी के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लो...