Ramgarh News: महिलाओं के लिए खातून-ए-जन्नत कॉन्फ्रेंस आयोजित
रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। गोलपार स्थित समीउल्लाह कुरैशी हॉल, जामा मस्जिद में रविवार को अंजुमन इस्लाहुल मुस्लिमीन गोलपार की ओर से खातून-ए-जन्नत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केवल महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंजुमन कमेटी गोलपार के सदर खुर्शीद अहमद कुरैशी ने की।कॉन्फ्रेंस में हजारीबाग की आलिमा, हाफिजा और शायरा सानिया नूरी ने महिलाओं को दीनी और इस्लामिक शिक्षाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि समाज अपनी दीनी तालीम से दूर होता जा रहा है। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ दीनी तालीम की ओर भी प्रेरित करने की जरूरत है, तभी समाज में सुधार संभव है। कार्यक्रम को सफल बनाने में वायजुल हक खान, मुख्तार मंसूरी, डॉ. रियाज अहमद, जाबिर अहमद, एजाज अहमद, शहाबुद्दीन कुरैशी, हामिद अंसारी समेत गोलपार नौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.