रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि स्थानीय मारवाड़ी धर्मशाला के सभागार में महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के उपलक्ष्य में गुरुवार को अग्रवाल समाज की ओर से फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 65 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न आकर्षक वेशभूषाओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता की संयोजिका संगीता अग्रवाल और सिंपल बरेलिया रहीं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की मनमोहक वेशभूषा और उत्साह को देखकर सभागार में मौजूद बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य समाजजनों ने भी कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। यह भी पढ़ें- Shamli News: महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर सजेगी एक शाम म...