Ramgarh News: महामाया मंदिर में केंद्रीय कर्मशाला ने चलाया स्वच्छता अभियान
रामगढ़, सितम्बर 27 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। 'स्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान के तहत विश्व पर्यटन दिवस पर केंद्रीय कर्मशाला बरकाकाना की ओर से रामगढ़ स्थित माया टुंगरी (महामाया) मंदिर परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में केंद्रीय कर्मशाला के नोडल अधिकारी (सीएसआर) आशीष झा और प्रबंधक (पर्यावरण) शशि कुमार पंकज के नेतृत्व में करीब 18 वालंटियर्स ने श्रमदान किया। वालंटियर्स ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई कर बड़ी मात्रा में प्लास्टिक बोतलें, चिप्स-बिस्किट के रैपर और प्लास्टिक के यूज एंड थ्रो ग्लास एकत्र किए। एकत्रित कचरे का उचित तरीके से निष्पादन किया गया। पर्यटन एवं धार्मिक स्थल को स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से सीसीएल की ओर से मंदिर परिसर में जागरूकता बोर्ड भी लगाया गया। यह भी पढ़ें- विश्व प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.