Ramgarh News: महामाया टुंगरी में धूमधाम से मनेगा करम पर्व, आयोजन समिति का गठन
रामगढ़, सितम्बर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि महामाया टुंगरी, कांकेबार में आगामी करम पर्व के आयोजन को लेकर एक आवश्यक बैठक मंगलवार, को आयोजित की गई। बैठक में पर्व को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्वसम्मति से आयोजन समिति का गठन किया गया। गठित समिति में सुरेश महतो को अध्यक्ष, टीकेन्द्र कुमार महतो (अधिवक्ता) को सचिव और मुकेश कुमार महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शीतल प्रसाद, महेंद्र महतो, नुनुलाल महतो, पवन प्रकाश और भूपेंद्र महतो को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 22 सितंबर, मंगलवार को महामाया टुंगरी, कांकेबार में करम पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। आयोजन के द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.