रामगढ़, अक्टूबर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ शहरी फीडर और रामगढ़ जेल फीडर में मरम्मती कार्य व पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य आज किया जाएगा। जिसे लेकर कई क्षेत्रों में 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान गोलपार, थाना चौक, लोहार टोला, मेन रोड, बिजुलिया, विकास नगर, टायर मोड, मुर्रामकला, जारियो, जमीरा, कांकेबार, उसरा सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। मरम्मती कार्य सुबह 11 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Ara News: पुरानी पुलिस लाइन और जापानी पीएसएस से बंद रहेगी बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...