रामगढ़, नवम्बर 20 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड प्रशिक्षित बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ एवं झारखंड बी.पी.एड संघ के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षकों के पद सृजित करने तथा प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर राज्यपाल, झारखंड को पत्र सौंपकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस पत्र को आज ही संबंधित विभाग को भेज दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अवगत कराया कि झारखंड के मध्य विद्यालयों (कक्षा 6 से 8) में शारीरिक शिक्षकों का पद सृजित नहीं होने के कारण विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक शिक्षा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। शारीरिक शिक्षा केवल खेलकूद तक सीमित नहीं है, बल्...