Ramgarh News: मदरसा बोर्ड के गठन व डिग्रियों की मान्यता की उठी मांग
रामगढ़, नवम्बर 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि सेंट्रल अंजुमन जमियतुल अंसार झारखंड (मरकज) की अहम बैठक में मदरसा बोर्ड के गठन व डिग्रियों की मान्यता की मांग उठी। शहर के गोलपार स्थित अल-फातिमा गर्ल्स हाई स्कूल में बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्य भर के मदरसों व मकतबों व विशेष रूप से रामगढ़ जिले के मदरसों व मकतबों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और कई नीतिगत मुद्दों पर विचार-विमर्श कर प्रस्ताव पारित किए गए। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि मदरसों में दीनी शिक्षा के साथ-साथ हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और आधुनिक तकनीकी शिक्षा अनिवार्य रूप से पढ़ाई जाए। साथ ही, मदरसों का संचालन सामान्य स्कूलों के नियमों और अनुशासन के तहत किए जाने पर सहमति बनी।ताकि यह भी पढ़ें- Pakur News: मदरसा व संस्कृत शिक्षकों ने दिया आंदोलन का अल्टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.