Ramgarh News: मणिपाल इंटरनेशनल में हर्षोल्लास के साथ मना करमा महोत्सव
रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल भरेचनगर सांडी में सोमवार को करमा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा व करमा पर्व के महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय निदेशक गया प्रसाद राय ने करमा को झारखंड की लोक-संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व बताया। यह प्रकृति प्रेम के साथ ही भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि व सामुदायिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को करमा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश-खरोश के साथ भाग लिया। करमा गीत पर प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सरना आवासीय उच्च विद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.