रामगढ़, सितम्बर 21 -- Ramgarh News: कुजू, निज प्रतिनिधि। मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल भरेचनगर सांडी में सोमवार को करमा महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा व करमा पर्व के महत्व से परिचित कराना था। विद्यालय निदेशक गया प्रसाद राय ने करमा को झारखंड की लोक-संस्कृति एवं परंपरा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व बताया। यह प्रकृति प्रेम के साथ ही भाई-बहन के प्रेम, सुख-समृद्धि व सामुदायिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने सभी को करमा महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और जोश-खरोश के साथ भाग लिया। करमा गीत पर प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: सरना आवासीय उच्च विद्...