रामगढ़, सितम्बर 10 -- Ramgarh News: मणिपाल इंटरनेशनल में सेल्फी विथ झोला जागरूकता अभियान कुजू, निज प्रतिनिधि। भरेचनगर स्थित मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को सेल्फी विथ झोला कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके जरिए पॉलीथीन व प्लास्टिक के बदले कपड़े के थैले का उपयोग को जागरूक किया गया। लोगों को छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर  अपने पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने को प्रेरित किया गया।  कार्यक्रम में समाजसेवी उपेंद्र पांडेय का स्वागत विद्यालय निदेशक गया प्रसाद रॉय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। इस दौरान मंच संचालन संध्या पाठक ने की। बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ सेल्फी विथ झोला अभियान में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। विद्यालय निदेशक गया प्रसाद रॉय ने कहा बच्चों में पुस्तकीय ज्ञान के साथ ही पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी, सामाजिक च...