रामगढ़, नवम्बर 5 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को भुरकुंडा पटेलनगर स्थित श्री अग्रसेन स्कूल में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान निबंध लेखन और क्विज सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि पतरातू बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जागरूक और जिम्मेदार नागरिकों पर निर्भर करती है। मतदान अधिकार के साथ नागरिकों की जिम्मेदारी भी है। युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया और मताधिकार का महत्व समझना चाहिए। मौके पर विद्यालय निदेशक प्रवीण राजगढ़िया और प्राचार्य विवेक प्रधान उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: चुनावी साक्षरता क्लब 2.0 ...