रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: रामगढ़, नगर प्रतिनिधि छावनी परिषद सभागार में आयोजित मंथली बोर्ड मीटिंग में 23 ऐजेडो पर विमर्श कर पारित किया गया।करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। ​डीएमएफटी से सड़क व नाली निर्माण को गति मिलेगी। बोर्ड मीटिंग कि अध्यक्षता कैंटबोर्ड अध्यक्ष सह ब्रिगेडियर उपेंद्र कौशल पीआरसी व संचालन सीईओ विवेक सिंह ने की। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रस्तावित एजेंडों पर विस्तार से चर्चा कर शहर के विकास और नागरिक सुविधाओं से जुड़े अहम एजेंडों पर फैसला लिया गया। मासिक आय व्यय का ब्योवरा,

निर्माण और क्वार्टरों पर बोर्ड के निर्णय ई-छावनी पोर्टल के जरिए प्राप्त निजी भवनों के 14 नक्शों एवं 7 मकान म्यूटेशन की स्वीकृत किया गया। छावनी परिषद के कुल 148 स्टाफ क्वार्टरों में से 31 क्वार्टर वर्षों पुराने अत्यधिक जर्जर स्थि...