Ramgarh News: भेलगढ़ा में सीसीएल की अधिग्रहित भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का नोटिस, हड़कंप
रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: बिनोद सिंह, केदला। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र के संपदा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद के निर्देश पर शुक्रवार को भेलगढ़ा क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई की गई। सीसीएल की अधिग्रहित भूमि पर बने अवैध निजी मकानों और दुकानों पर प्रशासनिक स्तर से आम इश्तिहार (नोटिस) चिपकाया गया है। इस औचक कार्रवाई के बाद से ही स्थानीय कब्जाधारियों और दुकानदारों के बीच हड़कंप मच गया है। जारी इश्तिहार के अनुसार सीसीएल ने वर्ष 1983 में मांडू अंचल के ग्राम व मौजा केदला, थाना घाटो, जिला रामगढ़ स्थित जीएम जेजे भूमि का अधिग्रहण किया था। खाता संख्या 01 और प्लॉट संख्या 75 के तहत आने वाली कुल 37 एकड़ 20 डिसमिल जमीन को कंपनी ने अपने कोयला खनन और अन्य औद्योगिक प्रयोजनों के लिए अधिग्रहित किया था। वर्तमान में इस कीमती जमीन पर कई लोगों ने बिना किसी वैध प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.