Ramgarh News: भूजा दुकान में छत तोड़ कर नगदी की चोरी
रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा मेन रोड स्थित संकटमोचन मंदिर के समीप स्थित भूजा दुकान (भूजा हुआ चना, चूड़ा, मूंगफली दाने की दुकान) में बुधवार रात्रि चोरी की घटना हुई। चोर एस्बेस्टेस की छत तोड़ कर दुकान में दाखिल हुए थे। दुकानदार रविंद्र कुमार के अनुसार उनकी दुकान से नगदी तकरीबन 26 हजार रुपए की चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार रात को दुकान बंद करने से पहले उन्होंने नगद पैसे एक पॉलीथीन में डाल कर दुकान की दीवार में टांग दिया था, जिसे चोर चुरा ले गए। चोरी के दौरान चोरों ने हजारों रुपया का भूजा भी नष्ट कर दिया है। सूचना के बाद भुरकुंडा पुलिस छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.