Ramgarh News: भुरकुंडा रिवरसाइड के बुधबाजार से बाइक चोरी
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड के बुधबाजार में बुधवार देरशाम एक बाइक चोरी हुई। इस संदर्भ में गिद्दी ए हनुमान चौक निवासी नीतीश कुमार ने भुरकुंडा ओपी में लिखित शिकायत की है। आवेदन में नीतीश ने बताया है कि बुधवार 8 जुलाई की शाम तकरीबन 7 बजे वो रिवरसाइड में लगने वाले साप्ताहिक हाट में सब्जी खरीदने आया था। इस दौरान उसने अपनी बाइक (जेएस24जे-2546) चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल के पास खड़ी की थी। एक घंटे बाद जब वो सब्जी खरीद कर वापस लौटे तो बाइक गायब थी। नीतीश ने पुलिस को बताया है कि बाइक में ही ऑरिजनल आरसी बुक और उनका लाइसेंस भी था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरों ने पार कर दी बाइक, मुकदमा दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.