रामगढ़, अक्टूबर 27 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के केंद्रीय सचिव नरेश मंडल ने कहा कि भुरकुंडा कोलियरी में यूनियन पिछले दस वर्षों से प्रथम स्थान पर बनी हुई है। सीसीएल के बरका-सयाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भुरकुंडा कोलियरी के कर्मियों और मजदूरों ने यूनियन पर विश्वास जताया है। वर्ष 2026 में सदस्यता के आंकड़े इसका प्रमाण हैं। नरेश मंडल के अनुसार भुरकुंडा कोलियरी के माइन ए और बी में पदस्थापित कुल 599 कर्मियों में से 221 मजदूर यूनियन के सदस्य हैं। यह कुल मैनपावर का करीब 37 प्रतिशत है। वहीं भुरकुंडा के आरडब्ल्यूएस में कुल 82 कर्मियों में से 32 ने यूनियन की सदस्यता ली है, जो कुल मैनपावर का करीब 39 प्रतिशत है। बीटीटीआई में कुल 24 कर्मियों में से 11 और आदर्श क्षेत्रीय अस्पताल में कुल 84 कर्मियों में...