रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा के हुरूमगढ़ा स्थित कूप मैदान में बुधवार को आयोजक गते क्लब हुरूमगढ़ा की ओर से स्व. भोला सोरेन फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट में लड़कों की 16 और लड़कियों की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं।

प्रतियोगिता की शुरुआत उद्घाटन मैच एसएसएससी 3 नंबर चीफ हाउस और पतरातू डैम एफसी के बीच हुआ। इसमें चीफ हाउस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पतरातू डैम एफसी को 4-1 गोल से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में एपी करम काटी एफसी और किशन ब्रदर एएफसी ओरमांझी की टीमें आमने-सामने हुईं। निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में करम काटी एफसी ने 6-5 गोल से जीत दर्ज कर अगले राउंड में जगह बनाई। आयोजकों के अनुसार लड़कों की विजेता टीम को 4...